Ladli Behna Yojana Update: 12 नवंबर से 1500 रुपये हर महीने, CM मोहन यादव ने दी महिलाओं को बड़ी सौगात — ऐसे करें स्टेटस चेक

Ladli Behna Yojana Update: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए 12 नवंबर आज का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत आज यानी 12 नवंबर 2025 को पहली बार महिलाओं के खातों में ₹1500 की बढ़ी हुई राशि ट्रांसफर की गई है।

यह ऐतिहासिक पल मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से शुरू हुआ, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योजना की 30वीं किस्त जारी करते हुए लाखों महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का बड़ा संदेश दिया।

अब हर महीने ₹1500 — लाडली बहनों के खाते में आई 30वीं किस्त

मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ महिलाओं के लिए नवंबर की शुरुआत खुशियों से भरी रही। क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि अब से हर महीने ₹1500 रुपये लाडली बहना योजना के लाभार्थियों को दिए जाएंगे। पहले इस योजना में महिलाओं को ₹1250 रुपये प्रति माह मिलते थे, लेकिन अब इस राशि में ₹250 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने ने कहा — “यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि हर महिला की आत्मनिर्भरता और सम्मान की दिशा में कदम है।”

सिवनी से शुरू हुआ नया अध्याय

सीएम मोहन यादव ने आज 12 नवंबर को सिवनी जिले से लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र महिला को योजना से वंचित न रहना पड़े।

उन्होंने आगे यह भी घोषणा की —“अगर महिलाएं उद्योग या रोजगार से जुड़ेंगी, तो सरकार की ओर से उन्हें हर महीने अतिरिक्त ₹5000 रुपये की सहायता दी जाएगी।” इस घोषणा के बाद समारोह स्थल पर मौजूद हजारों महिलाओं ने तालियों और जयघोष के साथ सीएम मोहन जी का स्वागत किया।

लाडली बहना योजना की अगली छलांग: देखें कब मिलेंगे ₹3000 रुपये?

अब महिलाओं के बीच सबसे बड़ा सवाल है — क्या योजना की राशि आगे और बढ़ेगी? मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2028 से योजना की राशि ₹3000 प्रति माह कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा — “हमारा लक्ष्य महिलाओं को सिर्फ सहायता देना नहीं, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने का अवसर देना है।”

अगर आपके खाते में ₹1500 नहीं आए हैं, तो ये कारण हो सकते हैं

मध्य प्रदेश सरकार के अनुसार कुछ महिलाओं के खातों में भुगतान फिलहाल अटका हुआ है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं —

  1. E-KYC पूरी नहीं हुई है।

  2. बैंक खाता और आधार कार्ड लिंक नहीं है।

  3. पात्रता की शर्तें पूरी न होने पर भुगतान रोका गया है।

  4. पंजीकरण में गलत या अधूरी जानकारी दर्ज की गई है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने कहा है कि ऐसी महिलाएं जल्द से जल्द ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग प्रक्रिया पूरी करें, ताकि अगली किस्त बिना रुकावट उनके खाते में पहुंच सके।

लाड़ली बहना स्टेटस कैसे चेक करें? | Check Payment Status Online

अगर आपके मोबाइल पर ₹1500 रुपये का मैसेज नहीं आया है, तो आप खुद ऑनलाइन स्टेटस देख सकती हैं —

  1. वेबसाइट खोलें cmladlibahna.mp.gov.in

  2. होमपेज पर जाएं और क्लिक करें ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ पर

  3. अपना समग्र आईडी या लाडली बहना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें

  4. ‘Get OTP’ पर क्लिक करें

  5. मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें

  6. अब स्क्रीन पर आपका भुगतान स्टेटस दिखाई देगा

सरकार ने यह भी बताया कि अगर किसी लाभार्थी का खाता निष्क्रिय है, तो उसे बैंक शाखा जाकर पुनः सक्रिय (reactivate) कराना होगा।

लाडली बहना योजना की शुरुआत वर्ष 2023 में तत्कालीन शिवराज सरकार द्वारा की गई थी। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस योजना को अगले चरण में ले जाकर इसे और प्रभावी बनाया है। राज्य की 1.26 करोड़ महिलाएं अब हर महीने ₹1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त करेंगी — और साथ ही उन्हें रोजगार, शिक्षा और उद्योग प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।

जनता की राय और मेरा नजरिया

मैं उदय पटेल एक लेखक और प्रदेश का नागरिक होने के नाते मुझे लगता है कि लाडली बहना योजना ने मध्य प्रदेश में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को एक नई दिशा दी है। पहले जहां यह योजना केवल सहायता तक सीमित थी, अब यह आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की ओर बढ़ रही है। सरकार का 2028 तक ₹3000 प्रतिमाह देने का संकल्प दिखाता है कि यह योजना सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार का माध्यम बन चुकी है।

Leave a Comment